गर्मियों में ठंडक देने वाले शेक

By Shilpy Arya
17 Apr 2025, 18:45 IST

गर्मियों के मौसम में आप ठंडक पाने के लिए कुछ खास तरह के शेक का सेवन कर सकते हैं। इनके बारे में इस लेख में जानें विस्तार से-

स्ट्रॉबेरी शेक

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए स्ट्रॉबेरी शेक पिएं। इसमें कैलोरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से गर्मी से बचाव होता है।

मैंगो शेक

गर्मियों में मैंगो शेक पीने से आपको फायदा मिल सकता है। यह प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है।

बनाना शेक

बनाना शेक सभीका फेवरेट ड्रिंक होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर के गुण होते हैं। अधिकतर लोग इसे वेट गेन के लिए पीते हैं। आप इसे गर्मी से बचाव के लिए भी पी सकते हैं।

पपीता शेक

पेट को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए पपीता शेक का सेवन करें। इसे पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

एप्पल शेक

आप गर्मियों के मौसम में एप्पल शेक का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन ठीक रखने के साथ ही वेट लॉस में भी मदद करता है।

चीकू शेक

कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीकू शेक का सेवन करें। यह पेट को ठंडा रखता है।

गर्मियों में पेट को ठंडक देने के लिए ये सभी शेक पिएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com