चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। भुने चने कुरकुरे होते हैं, जबकि भीगे चने नरम। लेकिन सेहत के लिए कौन बेहतर है? आइए डायटीशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं।
भुने चने के पोषक तत्व
भुने चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह एनर्जी देता है और भूख कम करता है। वजन घटाने और मसल्स बनाने में मदद करता है।
भीगे चने के पोषक तत्व
भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन बी6 ज्यादा एक्टिव होते हैं। यह पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
वजन घटाने में कौन बेहतर?
भीगे चने जल्दी पचते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं, जिससे वजन घटता है। भुने चने लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और ओवरईटिंग रोकते हैं।
पाचन के लिए कौन अच्छा?
भीगे चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कब्ज दूर करते हैं और पेट साफ रखते हैं। भुने चने भी अच्छे हैं, लेकिन ज्यादा खाने से गैस बन सकती है।
मसल्स बनाने के लिए कौन बेहतर?
भुने चने में प्रोटीन ज्यादा होता है, जो मसल्स ग्रोथ में मदद करता है। जिम जाने वालों के लिए भुने चने बढ़िया स्नैक हैं।
एनर्जी के लिए कौन सही?
भुने चने इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, इसलिए दिनभर एक्टिव रहने के लिए बढ़िया हैं। भीगे चने धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं और कमजोरी दूर करते हैं।
कौन से चने कब खाने चाहिए?
सुबह खाली पेट भीगे चने खाना सेहतमंद है, जबकि भुने चने दिन में स्नैक के तौर पर लिए जा सकते हैं। दोनों को बैलेंस करना अच्छा रहेगा।
भीगे चने पाचन और इम्युनिटी के लिए बेहतर हैं, जबकि भुने चने एनर्जी और मसल्स ग्रोथ के लिए। अपनी जरूरत के हिसाब से सही चना चुनें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com