सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को एनर्जेटिक और फिट रखते हैं। लेकिन सेब की तासीर गर्म होती है या ठंडी? कुछ लोग इसे ठंडा मानते हैं, तो कुछ इसे गर्म बताते हैं। आइए जानें सेब की तासीर गर्म है या ठंडी और इसे किस मौसम में खाना फायदेमंद होता है।
सेब की तासीर
डाटीशियन गरिमा के अनुसार सेब की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे सुबह खाने से मना किया जाता है। इससे कफ और जुकाम की दिक्कत हो सकती है।
सर्दियों में सेब खाना चाहिए या नहीं?
सेब की तासीर ठंडी होती है, लेकिन इसे सर्दियों में भी खाया जा सकता है। यह शरीर को अंदर से स्ट्रांग और इम्यून करता है। जिससे ठंड में होने वाली बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
गर्मियों में सेब खाना चाहिए या नहीं?
गर्मियों में सेब खाना बहुत फायदेमंद होता है, यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है। इसको शेक बनाकर या डायरेक्ट फ्रूट सैलेड की तरह खाया जा सकता है।
सेब खाने का सही समय क्या है?
सेब को सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। यह शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसे रात को खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है।
ज्यादा सेब खाने के नुकसान
सेब खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खाने से गैस, एसिडिटी और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। जिनका डाइजेशन कमजोर है उनको सेब को सीमित खाना चाहिए।
सेब का जूस या फल क्या है बेहतर?
फ्रेश सेब खाने से शरीर को ज्यादा फाइबर मिलता है। सिर्फ जूस पीने से फाइबर की मात्रा कम हो जाता है। इसलिए सेब को डायरेक्ट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, इससे डाइजेशन सही रहता है और न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।
सेब किसे नहीं खाना चाहिए?
सेब में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को लिमिट में खाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पेट की दिक्कत रहती है, उन्हें खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए।
सेब खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसको खाने के कम से कम आधे घंटे के बाद ही पानी पिएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com