भोजन के साथ सलाद जरूरी है या नहीं?

By Aditya Bharat
24 Jul 2025, 12:00 IST

जब भी हम खाना खाते हैं, एक सवाल अक्सर मन में आता है, क्या सलाद जरूरी है? कहीं सलाद भोजन के साथ सलाद खाे से शरीर को नुकसान तो नहीं होता? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

सलाद क्या होता है?

सलाद आमतौर पर कच्ची सब्जियों से बना होता है, जैसे खीरा, टमाटर, गाजर, पत्तागोभी और पत्तेदार साग। इसमें स्वाद और सेहत दोनों होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

सलाद में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। यह कब्ज से राहत दिलाता है और पेट हल्का महसूस होता है।

भोजन कम करते हैं

अगर आप खाने से पहले सलाद खाते हैं, तो भूख थोड़ी कम लगती है। इससे आप मुख्य भोजन ज्यादा नहीं खाते और वजन भी संतुलन में रहता है।

जरूरी विटामिन और मिनरल्स

सलाद शरीर को विटामिन A, C, फोलेट, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट्स देता है। यह शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।

ब्लड शुगर पर कंट्रोल

अगर चावल या रोटी से पहले सलाद खाया जाए, तो शरीर में शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।

भोजन का पोषण बढ़ाता है

सलाद में जब थोड़ी सी फैट (जैसे ऑलिव ऑयल) मिलाई जाए, तो शरीर गाजर जैसे खाद्य पदार्थों से ज्यादा विटामिन A को सोख पाता है।

हर बार सलाद जरूरी है?

हर समय कच्चा सलाद खाना जरूरी नहीं, लेकिन दिन में कम से कम एक बार जरूर खाएं। कभी-कभी पकी हुई सब्जियों से बना सलाद भी अच्छा होता है।

PubMed की एक स्टडी के अनुसार, सलाद खाने से आपका पेट, वजन, इम्यून सिस्टम और एनर्जी, सब बेहतर तरीके सा काम करते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com