सर्दियों में भुनी हुई किशमिश खाने से मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
07 Jan 2025, 10:30 IST

किशमिश हर मौसम में खाई जाती है। सर्दियों में इसे खाने से इंफेक्शन और अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है और पोषण मिलता है।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में एंसेट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि सर्दियों में भुनी हुई किशमिश से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

भुनी हुई किशमिश

सर्दियों में किशमिश खाने के कई फायदे हैं। खासकर, अगर इसे भुनकर खाया जाए। भुनी हुई किशमिश से शरीर को आयरन और कैल्शियम मिलते हैं, जो हड्डियों और खून की कमी को दूर करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

भुनी हुई किशमिश में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचने में मदद करते हैं।

प्राकृतिक शुगर

सर्दियों में शरीर में सुस्ती और थकान महसूस होती है। लेकिन, भुनी हुई किशमिश प्राकृतिक शुगर से भरपूर होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

सर्दी से बचाव

किशमिश में प्राकृतिक कैलोरी होती है, जो शरीर को गर्मी प्रदान करती है और सर्दी से राहत दिलाती है। इससे सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है।

पाचन में सुधार

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भुनी हुई किशमिश का सेवन करना फायदेमंद है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

मेटाबॉलिज्म बूस्टर

अगर आपकी शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं, तो भुनी हुई किशमिश का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

हड्डियां होंगी मजबूत

सर्दियों में किशमिश का सेवन खून की कमी और हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। यह आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

भुनी हुई किशमिश को हल्के घी में तवे पर भूनकर खाया जा सकता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट या शाम में कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com