सर्दियों में इन 5 तरीकों से खाएं पराठे, वेट को रखें मेंटेन

By Himadri Singh Hada
06 Jan 2025, 12:00 IST

ठंड के मौसम में गर्म-गर्म पराठे खाने का मजा ही कुछ और है। खासकर आलू, गोभी, और पनीर के पराठे जो बहुत स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन, ये पराठे घी और तेल से बने होते हैं, जिनकी कैलोरी बहुत ज्यादा होती है।

एक्सपर्ट की राय

इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल से बात की। डाइटीश‍ियन के कुछ हेल्‍दी ट‍िप्‍स ज‍िसे फॉलो करके आप पराठे का लुत्‍फ भी उठा पाएंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

वजन बढ़ना

एक साधारण पराठे में लगभग 120 कैलोरी होती है, जबकि भरवां पराठे में यह आंकड़ा 200 से 250 तक पहुंच सकता है। अगर आप बढ़ते वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे पराठों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं हो सकता।

कैलोरी की मात्रा

इन पराठों में ज्यादा कैलोरी होने के कारण यह जल्दी वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इस मौसम में पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए, आपको सही सामग्री और स्वस्थ तरीका अपनाना चाहिए।

गेहूं की जगह मल्‍टीग्रेन आटा

गेहूं के आटे की बजाय मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करें। मल्टीग्रेन आटा जौ, बाजरा, रागी और अन्य प्रकार के अनाजों से मिलकर बनता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।

सब्‍ज‍ियां मिलाएं

पराठे में सब्जियों की मात्रा बढ़ा सकते हैं। जैसे कि पालक, धनिया, मूली, गाजर, और बीन्‍स जैसी पौष्टिक सब्जियों को आलू या पनीर के साथ मिलाकर पराठा बनाएं। इसमें कैलोरी भी कम होगी और आप आसानी से वजन को कंट्रोल कर सकेंगे।

र‍िफाइंड ऑयल से बचें

पराठे को हेल्दी बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल के बजाय ऑलिव ऑयल, सूरजमुखी, एवोकाडो, तिल और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रिफाइंड ऑयल से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ज्‍यादा पराठा न लें

अगर आप दो-तीन पराठे एक साथ खा लेते हैं, तो यह वजन को बढ़ा सकता है। इसलिये, छोटे साइज का एक पराठा खाएं। इस तरह आप अपनी पसंदीदा चीज का मजा ले सकते हैं। इसके साथ दही या चटनी ले सकते हैं।

सलाद खाएं

पराठा खाने से एक घंटे पहले और खाने के एक घंटे बाद पानी पीने की आदत डालें। इसके अलावा, पराठा खाने से पहले एक प्लेट सलाद खाएं। यह न केवल आपको ताजगी देगा, बल्कि आपके पेट को भरा हुआ भी महसूस कराएगा।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com