ठंड के मौसम में इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और वायरल जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इनसे बचने के लिए शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होना जरूरी है।
इम्यूनिटी बूस्टर
सर्दी के मौसम में संतरे का सेवन न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। संतरे में विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम
सर्दी में संतरा खाने से अक्सर लोगों को लगता है कि इससे सर्दी-जुकाम हो सकता है। असल में, संतरे का सेवन शरीर को ठंड से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
वजन रहता है कंट्रोल
संतरा खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इससे दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होता है।
इन समस्याओं से राहत
सर्दियों में संतरे का सेवन जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में संतरे का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है। साथ ही स्किन की चमक बढ़ती है और त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
सीमित मात्रा में खाना
ज्यादा मात्रा में संतरा खाने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। सीमित मात्रा में खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे- कब्ज, एसिडिटी से रहत मिलती है।
डॉक्टर से सलाह लें
एलर्जी से या पेट की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में संतरा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
आंखों और दांतों को फायदा
संतरे में मौजूद विटामिन-ए और फॉस्फोरस आंखों और दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे आंखों और दांतों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।
अगर आप किसी गंभीर स्थिति से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com