अजवाइन, जीरा, सौंफ और इलायची भारतीय रसोई में आम मसाले हैं, जिनमें जबरदस्त औषधीय गुण होते हैं। इन चारों को एक साथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इस बारे में।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी से शरीर की रक्षा करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव करता है।
वजन घटाने में कारगर
सुबह खाली पेट इसका सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। यह नेचुरल तरीके से वजन और पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है, बिना किसी साइड इफेक्ट के।
पेट के लिए वरदान
यह मिश्रण गैस, कब्ज, अपच और मतली जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अजवाइन, जीरा, सौंफ और इलायची आंतों की सूजन को कम करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
शरीर को करे डिटॉक्स
यह मिश्रण शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन, लिवर और किडनी की सफाई कर शरीर को अंदर से शुद्ध करते हैं।
सूजन से राहत दिलाए
अजवाइन-जीरा-सौंफ-इलायची का मिश्रण मांसपेशियों और जोड़ों की सूजन में राहत देता है। यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की अंदरूनी सूजन को शांत कर दर्द और थकान कम करता है।
कैसे करें सेवन?
रातभर 200ml पानी में 1-1 चम्मच जीरा, अजवाइन, सौंफ और 2-3 इलायची भिगो दें। सुबह गर्म करके छान लें और इसमें शहद या गुड़ मिलाकर पीएं। रोजाना सेवन से असर जल्द दिखेगा।
अन्य तरीका
सबसे पहले अजवाइन, जीरा, इलायची और सौंफ को तवे पर हल्का भून लें, फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें।
अजवाइन, जीरा, सौंफ और इलायची के मिश्रण को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप कई समस्याओं से खुद को दूर रख सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com