लहसुन वाला दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे

By Deepak Kumar
05 Jun 2025, 16:00 IST

लहसुन और दूध दोनों ही अपने-अपने फायदे के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जब इनका सेवन एक साथ किया जाए, तो ये शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। आइए डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव से जानते हैं दूध और लहसुन का एक साथ सेवन करने से क्या-क्या फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

लहसुन वाला दूध मल को नरम बनाता है और कब्ज से राहत देता है। यह मिश्रण बवासीर के मरीजों के लिए भी असरदार साबित हो सकता है। रोजाना रात में इसका सेवन लाभकारी होता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

लहसुन और दूध का सेवन शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी घटता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को यह जरूर आजमाना चाहिए।

अपच से मिले राहत

अगर आप गैस, पेट फूलना या बदहजमी से परेशान हैं तो लहसुन वाला दूध मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले इसे पीने से पाचन बेहतर होता है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

दूध और लहसुन दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें हल्दी मिलाकर सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द में आराम

दूध जहां कैल्शियम का अच्छा स्रोत है वहीं लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दोनों का मिश्रण पीने से आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

माइग्रेन से राहत

अगर आप माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं तो लहसुन वाला दूध कारगर हो सकता है। इसका नियमित सेवन सिरदर्द को कम करने और तनाव घटाने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं लहसुन वाला दूध

1 कप दूध में 4 लहसुन की कलियां, 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच मिश्री डालकर उबालें। ठंडा करके रात को पिएं। ये नुस्खा शरीर को अंदर से मजबूत करता है।

अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या एलर्जी है, तो लहसुन वाला दूध पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com