नारियल पानी, शहद और नींबू तीनों का ही सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं।
इस लेख में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानें नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने के फायदे-
एक्सपर्ट के अनुसार
एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
किडनी के लिए
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे किडनी फंक्शन बेहतर होता है। यह ड्रिंक डिटॉक्सिफायर के तौर पर काम करता है।
पेट के लिए
नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से पेट हेल्दी रहता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
हार्ट हेल्दी रखे
दिल को सेहतमंद बनाने में भी नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना लाभकारी हो सकता है। यह मसल्स मजबूत बनाता है और बीपी कंट्रोल करता है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा सभी विषाकित पदार्थों को बाहर करने के लिए नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है।
नारियल पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com