थायराइड में सेब का सिरका कैसे करेगा कमाल? जानें 5 असरदार तरीके

By Aditya Bharat
01 Feb 2025, 07:00 IST

आजकल थायराइड की समस्या बहुत आम हो गई है। यह रोग जीवनशैली से जुड़ा हुआ है और इसके कारण शरीर में कई बदलाव आते हैं, जैसे वजन का घटना, पसीना आना, हार्ट रेट का तेज होना, और चिड़चिड़ापन। ऐसे में आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं कैसे सेब के सिरका थायराइड की बीमारी में मदद कर सकता है।

थायराइड ग्रंथि का काम

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है, जो गले के नीचे स्थित होती है। यह दो जरूरी हार्मोन्स, T3 और T4, का उत्पादन करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

थायराइड के कारण हार्मोन असंतुलन

जब थायराइड ग्रंथि सही से काम नहीं करती, तो हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इससे थायराइड की समस्या पैदा होती है, जो शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करती है।

थायराइड के लिए सेब का सिरका

डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, सेब का सिरका थायराइड के उपचार में मददगार साबित हो सकता है। यह प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है जो शरीर के हार्मोनल संतुलन को सुधारने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार

सेब का सिरका मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर के आंतरिक वातावरण को सही बनाता है, जिससे वजन घटाने और एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

सेब के सिरके के अन्य फायदे

सेब का सिरका विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब होने में मदद करता है।

सेब के सिरके का सेवन कैसे करें?

थायराइड रोगी सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप सुबह खाली पेट, पानी में नींबू और शहद के साथ ले सकते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।

सलाद और चाय में सेवन

सेब का सिरका सलाद या भोजन में ड्रेसिंग के रूप में डाला जा सकता है। इसके अलावा, हर्बल चाय में भी इसे मिलाकर पी सकते हैं, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

अगर आप थायराइड की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो सेब के सिरके का सेवन नियमित रूप से करें। इससे आपके हार्मोन संतुलित रहेंगे और आपकी सेहत में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com