बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं? जानें

By Aditya Bharat
26 Apr 2025, 09:00 IST

बालों को हेल्दी और घना रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। लेकिन आज के समय में बालों में तेल लगाने को लेकर लोगों की राय बहुत अलग-अलग होती है।

एक्सपर्ट की राय क्या है?

डॉ. सुमन कहती हैं, बालों को पोषण देने और हेल्दी बनाए रखने के लिए सही ढंग से तेल लगाना जरूरी है। गलत तरीका अपनाने से नुकसान भी हो सकता है।

नुकसान कब होता है?

तेल ज्यादा देर लगाने या शैंपू के बाद तेल लगाने से बालों में गंदगी जमती है। इससे स्कैल्प के पोर्स बंद होकर डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या होती है।

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

हफ्ते में दो से तीन बार तेल लगाना बालों को जरूरी पोषण देता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं और नैचुरल चमक आती है, लेकिन रोज लगाना जरूरी नहीं।

तेल लगाने का सही तरीका

तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें। फिर इसे 40 से 45 मिनट तक लगे रहने दें और उसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।

शैंपू के बाद तेल लगाना सही?

शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना सही नहीं है। इससे स्कैल्प पर गंदगी जम सकती है और बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

लंबे समय तक तेल क्यों न रखें?

तेल को बालों में 1 घंटे से ज्यादा न रखें। ज्यादा देर तक लगे रहने से स्कैल्प में डैंड्रफ और जलन की संभावना बढ़ जाती है, जो नुकसानदेह है।

गर्म पानी से धोना सही नहीं

तेल लगाने के बाद बालों को गर्म पानी से धोने से बाल कमजोर हो सकते हैं और टूटने लगते हैं। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

अगर आपको स्किन एलर्जी या स्कैल्प से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के तेल न लगाएं। यह परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com