केकड़ा चाल एक्सरसाइज करने से क्या होता है? जानें फायदे

By Himadri Singh Hada
23 Dec 2024, 16:30 IST

महिला हो या पुरुष ज्यादातर लोग खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से जिम जाते हैं। उन्हें लगता है कि जिम में जाकर भारी एक्सरसाइज करने से ही शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है।

एक्सरसाइज

आप घर पर भी नियमित एक्सरसाइज करके अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। यह आपके परिवार और बच्चों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

केकड़ा चाल एक्सरसाइज

केकड़ा चाल एक्सरसाइज बढ़ते वजन को कम करने के लिए बेहतरीन है। यह पूरे शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करती है। खासतौर से यह बैली, हिप्स और पैरों के फैट को कम करने में फायदेमंद है।

फ्लेक्सिबिलिटी

इस एक्सरसाइज को घर पर ही किया जा सकता है, जिससे आपको जिम जाने या हैवी वर्कआउट करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को भी बेहतर बनाती है।

मसल्स बढ़ना

केकड़ा चाल से शरीर के मसल्स मजबूत होते हैं। यह एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से और पैरों की मांसपेशियों को टोन करती है, जिससे जोड़ों और कमर में दर्द कम होता है।

संतुलन बनाना

अगर आप अपनी बॉडी का संतुलन बेहतर बनाना चाहते हैं, तो केकड़ा चाल एक्सरसाइज करना एक प्रभावी तरीका है। इस एक्सरसाइज के दौरान आपको अपनी बॉडी को संतुलित रखना पड़ता है।

हड्डियों में मजबूती

इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से शरीर की ताकत भी बढ़ती है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर ज्यादा ताकतवर बनता है।

केकड़ा चाल के फायदे

केकड़ा चाल करने से बॉडी फ्लेक्सिबल रहती है। यह खासतौर पर डांसर और एथलीट्स के लिए बेहद जरूरी होती है। यह बिना भारी वेट उठाए फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने का अच्छा तरीका है।

कैसे करें?

इस एक्सरसाइज के दौरान कूल्हों को ऊपर उठाने की कोशिश करें और पेट को टाइट रखें। इसे सही तरीके से करना जरूरी है, जिससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

शुरू में इस एक्सरसाइज को कम सेट्स में करें। फिर धीरे-धीरे सेट्स बढ़ाएं। इससे बॉडी को आदत होगी और ज्यादा फायदा मिलेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com