गर्मियों में बच्चों के शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें?

By Shilpy Arya
17 Apr 2025, 19:45 IST

हर मौसम में पेरेंट्स को बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए। लेख में हम बात कर रहे हैं, गर्मियों के मौसम की। गर्मियों के मौसम में भी बच्चों का धूप में खेलना बंद नहीं होता है। इस कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं। लेख में जानें गर्मियों में बच्चों के शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें?

जूस पिलाएं

गर्मियों में बच्चों के शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए उन्हें फलों का जूस पिलाएं। इससे शरीर भी ठंडा रहता है।

पानी है जरूरी

बच्चों के लिए भरपूर पानी का सेवन करना बेहद जरूरी है। वे अक्सर खेल में खाने पीने का ध्यान नहीं रखते। बच्चों को उनकी एक अलग पानी की बोतल तैयार करके दें।

नारियल पानी

नारियल पानी कई गुणों से भरपूर होता है। बच्चों को इसका सेवन जरूर कराएं। यह उनके शरीर में पानी की कमी को रोकता है।

धूप में जाने से रोकें

बच्चों को धूप में खेलने से रोकना बेहद कठिन है। लेकिन, फिर भी उन्हें गर्मी से बचाने के लिए धूप में न जाने दें।

फलों का सेवन

बच्चों को गर्मी के मौसम में आने वाले रसीले फलों का सेवन जरूर कराएं। इन्हें खीरा, तरबूज, खरबूजा, संतरा, लीची, अंगूर और आम खिलाएं।

सावधानी

इन चीजों से अगर बच्चों के शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर न हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

गर्मियों में बच्चों के शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com