अलसी खाने से महिलाओं को हो सकती हैं ये 4 समस्याएं

By Himadri Singh Hada
15 Feb 2025, 16:30 IST

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नन्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, ज्यादा सेवन से महिलाओं को नुकसान भी हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने डाइट एन क्योर की डिएटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है। आइए जानते हैं महिलाओं को अलसी खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

अलसी के नुकसान

अगर महिलाएं ज्यादा मात्रा में अलसी का सेवन करती हैं, तो इससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है। इससे मासिक धर्म अनियमित हो सकता है।

हार्मोनल बदलाव

अलसी में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन को प्रभावित करता है। इससे हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव स्तन कैंसर जैसी स्थितियों में अलसी के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

गलत तरीके से अलसी का सेवन करना

अलसी में पाया जाने वाला डाइट्री फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। लेकिन, इसे बिना पानी के ज्यादा सेवन से पेट में सूजन, गैस और दर्द हो सकता है।

अलसी को पानी के साथ लें

अलसी को धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें। पानी की ज्यादा मात्रा लें, ताकि पाचन संबंधित समस्याएं न हों।

एलर्जी की समस्या

कुछ महिलाओं को अलसी के बीज से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण सूजन, खुजली और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

अलसी का सेवन करने से बचें

अगर आपको अलसी या किसी अन्य बीज से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। एलर्जी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अगर आप दवाइयां ले रही हैं तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि कोई समस्या न हो। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com