महिलाओं की 5 समस्याओं में वरदान है यह पौधा

By Himadri Singh Hada
16 Apr 2025, 10:00 IST

लाजवंती के पौधे को छुईमुई भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर, महिलाओं की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे की तरह किया जाता है।

एक्सपर्ट की राय

आइए महिलाओं के लिए लाजवंती के फायदों के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से जानते हैं।

लाजवंती के पत्तों का रस

अगर आप तनाव या चिंता की समस्या से परेशान हैं, तो लाजवंती के पत्तों का रस पीना काफी मददगार हो सकता है। इसमें एंटी-एंजायइटी गुण होते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं।

बवासीर से राहत

बवासीर की समस्या महिलाओं में आम होती जा रही है। ऐसे में, लाजवंती की पत्तियों को पीसकर लगाने से दर्द, जलन और सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और आराम महसूस होता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स या ऑयली स्किन जैसी समस्याएं हों, तो लाजवंती की पत्तियों का रस लगाना बहुत फायदेमंद होता है। ये खून साफ करती है और त्वचा को निखार देती है।

पेट में इंफेक्शन से राहत

पेट में बार-बार इंफेक्शन या डायरिया की दिक्कत हो रही हो, तो लाजवंती का सेवन करने से राहत मिलती है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या से जूझ रही महिलाएं लाजवंती के पत्तों का रस पी सकती हैं। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

सूजन और जलन होगी कम

लाजवंती की जड़ को पीसकर पेस्ट बनाकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। इसमें सूजन और जलन को कम करने वाले प्राकृतिक तत्व होते हैं जो त्वचा को ठीक करते हैं।

याददाश्त बढ़ना

अगर भूलने की आदत या याददाश्त कमजोर हो रही है, तो लाजवंती का नियमित सेवन मेमोरी को तेज करने में असरदार हो सकता है। खासकर, जब इसे शहद के साथ मिलाकर लिया जाए।

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए लाजवंती की पत्तियों का रस पीना या चेहरे पर लगाना एक बढ़िया घरेलू उपाय है, जो केमिकल प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा असरदार होता है।

लाजवंती के पौधे का सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com