मक्का के तेल से स्किन की ये समस्याएं होती हैं दूर

By Priyanka Sharma
19 Jan 2025, 21:30 IST

मक्का के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्किन को कई लाभ मिलते है। आइए लेख में जानें -

कैसे करें मक्के के तेल का इस्तेमाल?

मक्के के तेल को सीधे स्किन पर लगाया जा सकता है। इसे रात को सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्किन पर लगाएं और फिर सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसके अलावा, मक्के के तेल में शहद को मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।

स्किन इंफेक्शन से दे राहत

मक्के के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन का बैक्टीरिया इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

मुंहासे से दे राहत

मक्के के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने से मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

एजिंग से बचाव करे

मक्के के तेल में हेल्दी फैट्स और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे लगाने से झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षण से बचाव करने में मदद मिलती है।  

स्किन को हाइड्रेट रखें

मक्के के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बनाए रखने और हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

सूजन कम करने

मक्के के तेल में मौजूद ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

मक्के के तेल के अन्य फायदे

मक्के के तेल से बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

मक्के के तेल से लेख में बताई गई स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com