सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको रोजाना चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाना चाहिए। लेकिन, क्या आप इसे सर्दियों में भी रोज लगा सकते हैं? लेख में जानें विस्तार से-
क्या सर्दियों में विटामिन ई कैप्सूल रोज लगा सकते हैं?
सुंदरता का विटामिन यानी विटामिन ई का इस्तेमाल आप सर्दियों में भी अपने फेस पर कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग, हेल्दी और सॉफ्ट बनेगी।
सीधे लगाएं
सर्दियों के मौसम में भी आप विटामिन ई कैप्सूल को रोजाना अपने अपने फेस पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं। 1 विटामिन कैप्सूल को काटकर इसका ऑयल निकालें। इससे फेस मसाज करें।
एलोवेरा जेल
विटामिन ई कैप्सूल के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। ताजे एलेवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल मिलाकर लगाएं।
नारियल तेल
सर्दियों में रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल की 3 से 4 बूंदों में 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल मिलाकर लगाएं। थोड़ी देर बाद सादे पानी ससे चेहरा धोएं।
दही
दही में स्किन टोन को बेहतर करने वाले गुण होते हैं। साथ ही, यह स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है। 1 चम्मच दही में विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डालें फिर इसमें गुलाबजल डालकर फेस पर लगाएं।
सावधानी
लेख में बताई गई सामग्री में से किसी चीज से एलर्जी होने पर उसे न लगाएं। साथ ही, एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
सर्दियों में भी रोज विटामिन ई कैप्सूल लगाना फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com