गॉलब्लैडर स्टोन के लक्षण क्या हैं?

By Deepak Kumar
09 Apr 2025, 19:30 IST

गॉलब्लैडर स्टोन यानी पित्त की थैली में पथरी, एक आम स्वास्थ्य समस्या है। यह छोटी-छोटी कठोर चीजें होती हैं जो गॉलब्लैडर में बनने वाले पित्त रस से बनती हैं। ये पथरियां साइलेंट (बिना लक्षण) भी हो सकती हैं और दर्दनाक भी।

डॉक्टर से जानें

पंचकर्म आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, दिल्ली के डॉक्टर आर. पी. पराशर के अनुसार, पित्ताशय की पथरी के पीछे मुख्य कारण और लक्षण समय रहते पहचानना जरूरी है, ताकि इलाज आसान हो सके। तो आइए जानते हैं गॉलब्लैडर स्टोन के मुख्य लक्षण क्या हैं।

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द

पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से या बीचों-बीच तेज या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द अचानक शुरू होकर कुछ घंटों तक रह सकता है।

पीठ और कंधे में दर्द

डॉक्टर आर. पी. पराशर के अनुसार, गॉलब्लैडर स्टोन का दर्द सिर्फ पेट में नहीं, बल्कि पीठ या दाहिने कंधे तक भी फैल सकता है।

उल्टी या मतली

आपको बता दें कि गॉलब्लैडर में पथरी होने पर मरीज को अक्सर उल्टी या जी मिचलाने की शिकायत रहती है।

बुखार और ठंड लगना

डॉक्टर के मुताबिक, अगर पथरी के कारण इंफेक्शन हो गया हो तो बुखार, ठंड लगना और थकान जैसी स्थिति हो सकती है। यह गंभीर संकेत है।

गैस और अपच

पथरी की वजह से पेट में गैस, डकार और अपच की शिकायत बढ़ जाती है, जिससे व्यक्ति को भारीपन महसूस होता है।

गॉलब्लैडर स्टोन क्यों होते हैं?

डॉ. पराशर के अनुसार, गॉलब्लैडर स्टोन होने का कारण ज्यादा तला-भुना खाना, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा स्तर, हार्मोनल बदलाव (खासकर महिलाओं में) है।

अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षण लगते हैं तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com