Ulcerative Colitis, यह बड़ी आंत की अंदरूनी परत में सूजन और अल्सर होने की स्थिति है। यह इर्रिटेबल बाउल डिजीज का एक गंभीर रूप है। आइए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता से बड़ी आंत में सूजन के लक्षणों को जानें।
समय पर इलाज जरूरी
अगर समय पर इलाज न हो तो यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। शुरुआती पहचान से खतरा टाला जा सकता है।
पेट दर्द और ऐंठन
बड़ी आंत की सूजन से अक्सर पेट में तेज या हल्की ऐंठन और असहजता महसूस होती है, जो लगातार बनी रह सकती है।
मलाशय में दर्द
सूजन के कारण मलाशय (rectum) में जलन और दर्द हो सकता है, जो मलत्याग के समय और बाद में महसूस होता है।
खूनी दस्त
मल में खून या मवाद आना अल्सरेटिव कोलाइटिस का प्रमुख लक्षण है, जो सूजन और अंदरूनी अल्सर का संकेत हो सकता है।
बार-बार शौच की इच्छा
शरीर को बार-बार मलत्याग का संकेत मिलता है, लेकिन कोशिश करने पर भी पूरा मल नहीं आता या राहत नहीं मिलती।
थकान और बुखार
सूजन के साथ हल्का बुखार और थकावट महसूस हो सकता है। शरीर कमजोर महसूस करता है, खासकर दस्त के चलते।
बाउल मूवमेंट में बदलाव
अगर आपकी बाउल मूवमेंट की आदत अचानक बदल जाए, जैसे डायरिया या कब्ज, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है।
अगर मल में खून, तेज दर्द, बुखार या थकान जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इलाज से राहत संभव है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com