गर्मी में आइसक्रीम खाना लोगों को बहुत पसंद होता है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने डाइटीशियन सुमन से बात की। आइए जानते हैं कि आइसक्रीम लोगों को नहीं खानी चाहिए?
मोटापे की समस्या
आइसक्रीम में कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। खासकर, उन लोगों के लिए जो पहले से मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।
डायबिटीज का खतरा
ज्यादा आइसक्रीम खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसमें मौजूद ज्यादा शुगर शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करती है और ब्लड शुगर को अनियंत्रित कर सकती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना
आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और शुगर की अधिकता के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है।
पाचन तंत्र पर प्रभाव
ज्यादा आइसक्रीम खाने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे पेट खराब हो सकता है। इससे पेट में गैस, सूजन या दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होना
आइसक्रीम का ज्यादा सेवन इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
आइसक्रीम खाने के नुकसान
आइसक्रीम को प्रिजर्व करने के लिए इसमें कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
टॉन्सिल्स की समस्या
ठंडी आइसक्रीम खाने से गले में खराश, टॉन्सिल्स की समस्या या सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, उन लोगों में जिनका गला संवेदनशील होता है।
हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज या मोटापे की समस्या में आइसक्रीम का सेवन कम मात्रा में करें या डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com