शुरू हो रहे हैं नौतपा, जानें क्या करें और क्या नहीं?

By Deepak Kumar
24 May 2025, 20:00 IST

हर साल गर्मी के मौसम में आने वाला नौतपा इस बार 25 मई से शुरू हो रहा है। यह 9 दिन बहुत तेज गर्मी वाले माने जाते हैं। ऐसे में शरीर को लू, डिहाइड्रेशन और थकान से बचाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानें इस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

कब से कब तक है नौतपा?

इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा। यह तब शुरू होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और मृगशिरा में प्रवेश करने तक भीषण गर्मी का समय बना रहता है।

क्यों कहलाता है नौतपा?

हालांकि नौतपा की अवधि 15 दिन होती है, लेकिन पहले 9 दिन सबसे तप्त माने जाते हैं। इन्हें 'नौतपा' कहा जाता है क्योंकि इन दिनों सूर्य की किरणें सबसे तेज और असरदार होती हैं।

मौसम और स्वास्थ्य पर असर

इन दिनों तापमान बहुत अधिक होता है जिससे लू लगने, डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।

क्या खाएं इस दौरान?

बेल का शरबत, आम का पना, सत्तू, नींबू पानी और ठंडी छाछ जैसे ठंडक देने वाले पेय पिएं। ये शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करते हैं और लू से बचाते हैं।

क्या पहनें?

हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें, खासकर सफेद या हल्के रंग के। यह गर्मी को कम करते हैं और शरीर को सूर्य की तपिश से बचाते हैं। सिर को ढककर बाहर निकलें।

क्या न करें?

12 से 3 बजे के बीच धूप में न जाएं। तला-भुना और तीखा खाना न खाएं क्योंकि यह अग्नि तत्व को बढ़ा सकता है और पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।

स्वास्थ्य के लिए उपाय

घर से खाली पेट न निकलें। थोड़ा पानी, फल या लिक्विड लेकर बाहर जाएं। शरीर को ठंडा रखें और अत्यधिक गर्म वातावरण से दूर रहें।

नौतपा के दौरान ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com