कई लोगों को गले में बार-बार कफ जमा होने की समस्या होती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। ऐसा में गले में अधिक बलगम बनने पर इस समस्या को नजरअंदाज न करें।
इंफेक्शन के कारण
कई बार लोगों को इंफेक्शन या फ्लू हो जाता है, जिसके कारण लोगों को गले में लगातार बलगम बने रहने की समस्या होती है।
फेफड़ों से जुड़ी समस्या के कारण
फेफड़ों से जुड़ी बीमारी होने पर लोगों के शरीर में अधिक कफ बनने लगता है। जिसके कारण लोगों को गले में लगातार बलगम बने रहने की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
एलर्जी के कारण
किसी भी तरह की एलर्जी के कारण भी लोगों को गले में लगातार बलगम बने रहने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
स्मोकिंग के कारण
कई लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं। इसके कारण लोगों को शरीर में कफ बढ़ने और गले में बलगम रहने की परेशानी होती है।
सर्दी-जुकाम के कारण
कई लोगों को बुखार, इंफेक्शन होने या सर्दी-जुकाम की समस्या के कारण भी गले में लगातार बलगम के होने की समस्या होती है।
नाक या गले में इंफेक्शन के कारण
गले और नाक में इंफेक्शन होने और खुजली होने के कारण भी लोगों को गले में लगातार बलगम बने रहने की समस्या हो सकती है।
सावधानियां
गले में बलगम जमा होने की समस्या को नजरअंदाज न करें। यह स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।
लेख में बताए गए कारणों से गले में लगातार कफ बनता है। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com