कान से खून क्यों आता है?

By Priyanka Sharma
24 Nov 2024, 09:00 IST

कई बार लोगों को कान से खून आने की समस्या होती है। लेकिन लोग इसका कारण नहीं जान पाते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव के अनुसार, 'कान में इंफेक्शन, इंजरी या ईयरड्रम से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को कान में खून आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।'

कान में इंजरी की समस्या

इयरबड से कान साफ करते समय या अन्य कारणों से लोगों को कान में किसी तरह की इंजरी के कारण लोगों को कान से खून आने की समस्या हो सकती है।

कान में इंफेक्शन की समस्या

कान के बीच के हिस्से में बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण लोगों को कान में खून और सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को ईयरड्रम खराब होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

कान के पर्दे फटने की समस्या

कान के पर्दे फटने की समस्या के कारण लोगों को कानों से खून आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को कान में सीटी आने की समस्या या अचानक दर्द होने की समस्या भी हो सकती है।

सिर में चोट लगने की समस्या

कई बार सिर में चोट लगने की समस्या के कारण लोगों को कान में दर्द होना और खून आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

बैरोट्रॉमा की समस्या

कानों में अचानक से प्रेशर बनने के कारण लोगों को कानों में खिंचाव महसूस होने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को कानों में इंजरी और दर्द होने की समस्या हो सकती है। ऐसा प्लेन में सफर करने के दौरान हो सकता है।

कान में खून निकलने की गंभीर समस्याएं

कान में खून आने पर व्यक्ति को बोलने और सुनने में परेशानी होना, कानों में घंटी जैसी आवाज आने और सिर में लगातार दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लेख में बताए गए कारणों से लोगों को कान में खून आने की समस्या हो सकती है। कान से खून निकलने की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com