स्वस्थ दांत न सिर्फ आपकी मुस्कान निखारते हैं, बल्कि अच्छे पाचन और आत्मविश्वास में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप घर पर बना हर्बल टूठ पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें इसे बनाने का तरीका।
कैमिकल टूथपेस्ट से रहें सावधान
मार्केट के टूथपेस्ट में सोडियम फ्लोराइड, सल्फेट, आर्टिफिशियल स्वीटनर जैसे कैमिकल्स होते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैविटी की समस्या बढ़ा सकते हैं।
हर्बल टूथ पाउडर
घर पर बनाए गए हर्बल पाउडर में केवल प्राकृतिक चीजें होती हैं। यह पाउडर पूरी तरह से केमिकल-फ्री होता है और दांतों की सुरक्षा में सहायक होता है।
हर्बल पाउडर की सामग्री
2 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच नीम पाउडर, ½ चम्मच लौंग, दालचीनी, बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर प्राकृतिक पाउडर तैयार किया जाता है।
बनाने की विधि
सभी पाउडर को एक बाउल में अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को कांच के जार में स्टोर करें। यह हर्बल पाउडर महीनों तक सुरक्षित रहता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
ब्रश या उंगली की मदद से पाउडर को दांतों पर लगाएं। 2 मिनट ब्रश करें और पानी से कुल्ला कर लें। दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
नीम और आंवला के फायदे
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और आंवला में विटामिन C होता है। दोनों मिलकर दांतों को मजबूत बनाते हैं और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं।
नमक, लौंग और बेकिंग सोडा
नमक और बेकिंग सोडा दांतों की सफाई करते हैं। लौंग सूजन और दर्द से राहत देता है। ये सामग्रियां मिलकर मुंह की बदबू भी दूर करती हैं।
अगर दांतों में गंभीर कैविटी या कोई रोग है तो हर्बल पाउडर इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लें। यह घरेलू उपाय हल्के लक्षणों के लिए प्रभावी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com