आजकल की खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या आम हो गई है। लेकिन, इसकी असली वजह आंतों में जमा गंदगी भी हो सकती है, जिसे साफ करना जरूरी है।
आंतों में टॉक्सिन्स जमा होना
जब हम तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो वह पचने में समय लेता है। इससे आंतों में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
पेट में बार-बार गैस बनना
पेट में बार-बार गैस बनना या फूला रहना एक संकेत हो सकता है कि आपकी आंतें ठीक से साफ नहीं हैं और शरीर को डिटॉक्स की जरूरत है। इसलिए, फाइबर युक्त चीजें जरूर खाएं।
थका हुआ महसूस होना
अगर बिना मेहनत किए भी आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह आपके शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने की वजह हो सकता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं।
बार-बार कब्ज होना
बार-बार कब्ज होना बताता है कि आपकी आंतें सुस्त हो गई हैं और अब उन्हें साफ करने की जरूरत है। इसके लिए खूब पानी पिएं।
सांसों से बदबू आना
सांसों की बदबू या शरीर से आने वाली दुर्गंध ये भी संकेत दे सकते हैं कि आंतों में गंदगी भरी है और शरीर से विषैले तत्व बाहर नहीं निकल पा रहे, जो बाद में कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
मुंहासे और स्किन पर दाने आना
अचानक मुंहासे, स्किन पर दाने या खुजली होना भी पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में, शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत हो सकती है।
हेल्दी डाइट
आंतों को साफ रखने के लिए डेली डाइट में फाइबर, हरी सब्जियां और प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। इसके अलावा, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
एक्सरसाइज और योग
एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटीज न केवल शरीर को एक्टिव रखती हैं बल्कि आंतों की सफाई में भी मदद करती हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और एनर्जी लेवल बना रहता है।
अगर पेट की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, तो घरेलू उपाय के साथ-साथ डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com