बादाम का दूध एक हेल्दी और लैक्टोज-मुक्त विकल्प है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
पेट के लिए लाभकारी
गाय या भैंस का दूध पचाने में दिक्कत होने पर बादाम का दूध एक अच्छा विकल्प है। यह पेट के लिए हल्का और पाचन में आसान होता है।
वजन घटाने में सहायक
बादाम का दूध कम कैलोरी वाला होता है। इसे पीने से बिना एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ाए वजन कम करने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद है
यह दूध कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है और इसमें मौजूद अनप्रोसेस्ड फैट हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सूजन कम करने में मददगार
बादाम का दूध शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सूजन से राहत दिलाते हैं।
त्वचा को बनाए चमकदार
इसमें विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को पोषण देकर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
बादाम का दूध हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
शुगर फ्री और हेल्दी
बिना चीनी के बने बादाम के दूध में कम कैलोरी होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है।
सरदियों में रोजाना बादाम का दूध पीने से आपके शरीर को कई लाभ होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com