इन फूड्स को खाने से बढ़ेगा Sperm Count

By Aditya Bharat
07 Jan 2025, 07:00 IST

अगर आप और आपके साथी बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो खाने-पीने का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खास खाने की चीजें स्पर्म काउंट और और क्वालिटी को बढ़ा सकती हैं। आइए डॉक्टर श्वेता जायसवाल से जानें कौन सी चीजें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

ताजे फल और सब्जियां

रंग-बिरंगे फल और सब्जियां जैसे स्ट्रॉबेरी, संतरे, टमाटर और पालक आपके लिए अच्छे होते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो स्पर्म काउंट को खराब होने से बचाते हैं और उनकी क्वालिटी को सुधारते हैं।

मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये चीजें प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो स्पर्म काउंट और उनकी एक्टिविटी बढ़ाते हैं।

मछली और सीफूड

मछलियां जैसे साल्मन, मैकेरल और सार्डिन ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती हैं, जो स्पर्म काउंट और स्पीड को बेहतर बनाती हैं। ये जिंक और सेलेनियम जैसे मिलरल्स भी देती हैं, जो प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

साबुत अनाज

ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे होल ग्रेन आपके शरीर को जरूरी फाइबर और विटामिन देते हैं। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं और शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं, जो स्पर्म काउंट उत्पादन के लिए जरूरी है।

दालें

दालें जैसे चने, मसूर और राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। इनमें फोलिक एसिड और जिंक भी होता है, जो स्पर्म क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी को सुधारने में मदद करता है।

हल्का प्रोटीन

चिकन, अंडे और मांस के हल्के रूप आपके शरीर को प्रोटीन देते हैं, जो हेल्दी स्पर्म बनाने के लिए जरूरी होते हैं।

दूध और दही

दूध, दही और पनीर जैसे कम फैट वाले डेयरी उत्पाद कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। ये शुक्राणुओं की गति को बढ़ाते हैं और उनकी एक्टिविटी में मदद करते हैं।

सही आहार और लाइफस्टाइल से आप अपनी प्रजनन क्षमता को बेहतर बना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com