शरीर में गर्मी बढ़ने पर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें शरीर की गर्मी दूर करने के उपाय-
छाछ
छाछ की तासीर ठंडी होती है। गर्मी से निजात पाने के लिए छाछ का सेवन करें। इसे पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
अजवाइन के पत्ते
मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम से भरपूर यह पत्ते गर्मी दूर करते हैं। इनमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है।
पानी पिएं
गर्मी दूर करने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। रोज 4 लीटर पानी का सेवन करें।
खाएं फल
रसीले पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। तरबूज, स्ट्रॉबेरी, खरबूजा, संतरा, किन्नू, गन्ने का जूस लें। सब्जियों के जूस का सेवन भी फायदेमंद होता है।
नारियल पानी पिएं
जरूरी विटामिन, मिनरल से भरपूर नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह पाी की कमी दूर करता है।
ठंडे पानी में पैर
गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी में पैर भिगोकर रखें। एक टब पानी में बर्फ के टुकड़े डालकर इसमें 10 मिनट पैर भिगोएं।
इन फूड्स से परहेज
आपको शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। लहसुन, अदरक, दालचीनी, लौंग आदि के सेवन से बचें।
गर्मी दूर करने के लिए ये उपाय करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com