दांत साफ करने का आयुर्वेदिक तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
27 Mar 2025, 20:00 IST

पीले दांतों की समस्या अक्सर आत्मविश्वास को प्रभावित करती है। व्यक्ति खुलकर हंस नहीं पाता और कभी-कभी बोलने में भी संकोच करता है।

आयुर्वेदिक उपाय

अगर दांतों के पीलेपन की समस्या को हल्के-फुल्के तरीके से दूर करना हो, तो आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल और नमक का मिश्रण दांतों के पीलेपन को दूर करने में कारगर हो सकता है। साथ ही, इससे बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।

नीम के दातुन का इस्तेमाल

नीम की दातुन का उपयोग दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों के पीलेपन को खत्म करते हैं।

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग यानी तेल का सेवन मुंह में करके उसे घुमाना, दांतों के बैक्टीरिया को हटाता है और दांतों को चमकदार बनाता है।

नमक और नींबू का इस्तेमाल

नमक और नींबू का मिश्रण भी दांतों के पीलापन को दूर करने में मदद करता है। इससे दांतों की सफाई भी हो जाती है।

हल्दी का इस्तेमाल

हल्दी का इस्तेमाल दांतों को साफ करने और चमकाने के लिए प्राचीन आयुर्वेदिक तरीका है, जो घर के सामान्य टूथपेस्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्राकृतिक उपायों के फायदे

इन प्राकृतिक उपायों का फायदा यह है कि वे महंगे डेंटल प्रोडक्ट्स या दवाइयों की आवश्यकता के बिना दांतों को चमकाते हैं।

डेंटिस्ट से सलाह लें

अगर दांतों में अन्य समस्याएं हों, तो आयुर्वेदिक उपायों का पालन करने से पहले डेंटिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

इन उपायों को नियमित रूप से करने से दांत न सिर्फ साफ होते हैं, बल्कि स्वस्थ और मजबूत भी होते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com