पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक सामान्य समस्या है, जिसमें पेट भारी, फूला हुआ और असहज महसूस होता है। यह गलत खानपान और जीवनशैली से जुड़ी होती है। आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन से जानते हैं इस समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खे।
ज्यादा खाने से ब्लोटिंग
जब हम जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, तो पेट पर दबाव बढ़ जाता है और गैस बनती है। इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
कब्ज और गैस का असर
कब्ज, गैस, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं ब्लोटिंग का कारण बनती हैं। सही पाचन के लिए फाइबर युक्त भोजन जरूरी होता है।
अरंडी का तेल और संतरे का जूस
अरंडी के तेल में थोड़ा सा संतरा का जूस मिलाकर सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
ग्रीन टी से राहत मिल सकती है
एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब ग्रीन टी ठंडी हो जाए तो उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और पी लें। इस उपाय से ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है।
बेकिंग सोडा से राहत
एक गिलास गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से गैस और कब्ज से राहत मिलती है। यह पेट फूलने की समस्या को भी कम करता है।
अदरक और शहद का असर
शहद और अदरक को गर्म पानी में मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है। यह उल्टी, गैस, डकार और पेट फूलने से राहत दिलाता है।
सौंफ और नींबू पानी
गर्म पानी में मोटी सौंफ या नींबू रस मिलाकर पीना पेट को शांत करता है। इससे गैस, सूजन और पेट फूलने की परेशानी कम होती है।
गलत खानपान छोड़ें और हेल्दी आदतें अपनाएं। हल्का भोजन, समय पर खाना और घर में मौजूद प्राकृतिक उपाय ब्लोटिंग से बचाव करते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com