तरबूज में कौन-सा विटामिन पाया जाता है?

By Deepak Kumar
07 Apr 2025, 09:00 IST

तरबूज गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तरबूज में कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

कौन-कौन से विटामिन?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज में कौन-कौन से विटामिन पाया जाते हैं और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है? आइए जानते हैं।

विटामिन C

तरबूज में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

विटामिन A

तरबूज में विटामिन A भी होता है, जो आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारी दृष्टि को सुधारने और आंखों की सुरक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन A त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

विटामिन B6

आपको बता दें कि विटामिन B6 भी तरबूज में पाया जाता है। विटामिन B6 का सेवन मूड को बेहतर बनाने, नींद को नियंत्रित करने और नर्वस सिस्टम को सही रखने में सहायक होता है।

विटामिन K

विटामिन K का काम खून के थक्के को ठीक से बनाने में मदद करना है। यह तरबूज में भी पाया जाता है और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

विटामिन E

तरबूज में विटामिन E भी पाया जाता है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।

तरबूज की खासियत

आपको बता दें कि तरबूज में 90% पानी होता है, जो शरीर को गर्मियों में हाइड्रेटेड रखता है। हाइड्रेशन से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिससे आप दिनभर रिफ्रेश महसूसस करेंगे।

ये सभी विटामिन हमारे शरीर की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं इसलिए गर्मियों में तरबूज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com