खरबूज में सबसे ज्यादा कौन-सा Vitamin पाया जाता है?

By Deepak Kumar
29 Mar 2025, 12:00 IST

खरबूज एक स्वादिष्ट फल है, जिसे गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूज में सबसे ज्यादा कौन-सा विटामिन पाया जाता है और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है? आइए न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय से जानते हैं।

विटामिन A से भरपूर

न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय के अनुसार, खरबूज में सबसे ज्यादा विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की सेहत, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है।

विटामिन A के फायदे

विटामिन A आंखों के लिए अच्छा होता है और रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकता है। इसके अलावा यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

विटामिन C

इसके अलावा, खरबूज में विटामिन C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

विटामिन C के फायदे

यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे बिमारी से बचाव होता है। साथ ही यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो त्वचा को जवान बनाए रखने में सहायक होता है।

विटामिन B

खरबूज में विटामिन B भी पाया जाता है, जिसमें विशेष रूप से विटामिन B1 (थायमिन) और विटामिन B3 (नियासिन) शामिल हैं। ये विटामिन शरीर को एनर्जी प्रदान करती है और पाचन क्रिया के लिए भी जरूरी है।

खरबूज के अन्य फायदे

खरबूज में 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

गर्मियों में खरबूज खाना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर के लिए वाकई में फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com