सफेद दाग से जल्द रिकवरी के लिए क्या करें?

By Himadri Singh Hada
14 Feb 2025, 11:00 IST

विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। लेकिन, सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

इस बारे में जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

सफेद पेठे का जूस

सफेद दाग की समस्या को कंट्रोल करने के लिए सफेद पेठे का जूस बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।

नीम का जूस

नीम का जूस पीने से विटिलिगो में फायदा मिलता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर में इंफेक्शन को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। साथ ही, यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है।

व्हीट ग्रास जूस

व्हीट ग्रास जूस विटिलिगो से पीड़ित लोगों की कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है।

लौकी का जूस

लौकी का जूस न केवल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह वजन घटाने और शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार होता है।

हेल्दी डाइट

सफेद दाग की समस्या से ग्रस्त लोगों को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। किसी भी गलत खान-पान से यह समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

मेडिकल चेकअप कराएं

अगर जूस पीने से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही, समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाते रहें, जिससे विटिलिगो की स्थिति को मॉनिटर किया जा सके।

एक्सरसाइज करें

विटिलिगो को बढ़ने से रोकने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ योग, मेडिटेशन और नियमित एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे तनाव कम होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी।

विटिलिगो से प्रभावित लोगों को धूप में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए। सूर्य की तेज किरणें प्रभावित त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com