सेलेनियम की कमी पूरा करने के लिए क्या खाएं?

By Deepak Kumar
09 Jun 2025, 15:30 IST

सेलेनियम एक जरूरी मिनरल है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, थायराइड फंक्शन को ठीक रखने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसकी कमी से कमजोरी, थकान और इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। सेलेनियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करना जरूरी है।

डॉक्टर का सुझाव

यहां लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉक्टर सीमा यादव ने कुछ फूड्स बताए हैं, जो सेलेनियम की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं।

अंडा

अंडे के पीले भाग यानी एग योक में सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। दिन में एक अंडा खाकर आप शरीर को जरूरी सेलेनियम और अन्य पोषक तत्व जैसे प्रोटीन व विटामिन्स भी दे सकते हैं।

पनीर

कॉटेज चीज यानी पनीर में सेलेनियम के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है। यह थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, बशर्ते इसे संतुलित मात्रा में ही खाया जाए।

ओट्स और ब्राउन राइस

ब्राउन राइस और ओट्स फाइबर और सेलेनियम का अच्छा स्रोत हैं। ये पाचन सुधारते हैं और थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। इन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें।

बीजों और हरी सब्जियों से लाभ

सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, ब्रोकली और पालक जैसी सब्जियों में सेलेनियम भरपूर होता है। इन्हें सलाद, स्मूदी या सब्जी के रूप में लेना शरीर को लाभ पहुंचा सकता है।

सेलेनियम की कमी क्यों होती है?

अगर मिट्टी में सेलेनियम कम है, तो अनाज, फल और सब्जियां भी इसकी कमी वाले होंगे। खराब गट हेल्थ होने पर शरीर इसे सही से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे इसकी कमी बनी रहती है।

सेलेनियम की सही मात्रा

एक दिन में लगभग 200 माइक्रोग्राम सेलेनियम की आवश्यकता होती है। अगर डाइट से यह पूरा नहीं हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना फायदेमंद हो सकता है।

ऊपर बताए गए फूड्स का सेवन करके आप सेलेनियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com