मोरिंगा खाने का सही तरीका क्या है?

By Himadri Singh Hada
06 Apr 2025, 09:00 IST

मोरिंगा के पत्तों को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसके सेवन से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं, जैसे- बीपी, साइटिका और पेट से जुड़ी समस्याएं।

एक्सपर्ट की राय

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि मोरिंगा के पत्ते खाने का सही तरीका क्या है?

मोरिंगा के फायदे

मोरिंगा के पत्तों में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही, इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

मोरिंगा के पत्तों का पाउडर

मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ लेना एक आसान तरीका है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है।

मोरिंगा के पत्तों की चाय

मोरिंगा के पत्तों की चाय बनाकर पीने से शरीर को एक अच्छा हर्बल टॉनिक मिलता है। यह आपको ताजगी प्रदान करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

मोरिंगा के पत्तों को चबाना

अगर आपके पास समय कम है, तो आप मोरिंगा के पत्तों को सीधे चबा भी सकते हैं। यह तरीका भी काफी प्रभावी है। यह तुरंत पाचन को सुधार सकता है।

मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा

मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर को सूजन, दर्द और बीमारियों से राहत मिलती है। इसमें नींबू और शहद मिलाकर इसका स्वाद और भी बेहतर किया जा सकता है।

मोरिंगा के पत्तों की सब्जी

मोरिंगा के पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से शरीर को बहुत से महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है।

मोरिंगा के पत्तों का जूस

मोरिंगा के पत्तों का जूस बनाकर पीने से शरीर में ताजगी आती है और यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आपको ऊर्जा और शक्ति भी प्रदान करता है।

मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कुछ लोग इसे अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार नहीं हज़म कर पाते। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com