बबूल की गोंद खाने से क्या फायदे होते हैं?

By Vikas Rana
30 May 2024, 10:00 IST

गर्मियों में बबूल की गोंद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'बबूल की गोंद में एंटी-बैक्टीरियल, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।'

वजन कम करे

बबूल की गोंद वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में जमा चर्बी को तेजी से कम करता है।

जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएं

बबूल की गोंद जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है। इसे खाने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

गर्मी को शांत करे

बबूल की गोंद खाने से शरीर की गर्मी शांत होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डिहाइड्रेशन की समस्या को दरूर करते हैं। इसके लिए 2 ग्राम गोंद को सुबह-शाम खा सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

बबूल की गोंद बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसे खाने से सिर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

बबूल की गोंद पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर रहता है। साथ ही, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को दूर करता है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

बबूल की गोंद इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसे खाने से आप लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ते हैं।

बबूल की गोंद खाने से ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com