इन चीजों से दूर रहें नौतपा में, वरना बढ़ेगी गर्मी

By Aditya Bharat
29 May 2025, 15:30 IST

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। ये 9 दिन सबसे गर्म माने जाते हैं, जब तपिश और शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। आइए डॉ. अनंत त्रिपाठी से जानते हैं नौतपा में किन चीजों के सेवन करने से दूर रहना चाहिए।

क्यों जरूरी है सावधानी?

नौतपा में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। गलत खान-पान से डिहाइड्रेशन, थकावट, पेट की परेशानी और चक्कर आ सकते हैं। इसलिए ठंडे और हल्के भोजन पर ध्यान दें।

बैंगन से करें परहेज

आयुर्वेद में बैंगन को गर्म तासीर वाला माना गया है। नौतपा में इसका सेवन पेट में जलन, गैस और गर्मी बढ़ा सकता है। ठंडी सब्जियां बेहतर होती हैं।

लहसुन सीमित खाएं

औषधीय गुणों वाला लहसुन गर्म तासीर का होता है। नौतपा में इसका अधिक सेवन सिरदर्द, छाले और स्किन जलन का कारण बन सकता है। सीमित मात्रा में ही खाएं।

मसालेदार खाना न खाएं

तेज मिर्च और मसाले पेट पर दबाव डालते हैं। इससे गर्मी बढ़ती है और एसिडिटी, गैस की समस्या होती है। नौतपा में हल्का, कम मसाले वाला खाना बेहतर है।

फर्मेंटेड फूड्स से बचें

इडली, डोसा, ढोकला जैसे फूड्स गर्मी में जल्दी खराब हो सकते हैं। इनसे गैस, अपच और पेट की जलन बढ़ सकती है। नौतपा में इन्हें सीमित ही खाएं।

नॉन-वेज से दूरी रखें

मांस, अंडा, मछली गर्म तासीर वाले होते हैं। गर्मियों में इनका पाचन कठिन होता है। इससे पेट भारी लगता है और थकावट या लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मीठा न लें

कोल्ड ड्रिंक, जूस, केक जैसे प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी अधिक होती है। ये शरीर में गर्मी और सुस्ती बढ़ाते हैं। बेहतर है नींबू पानी या नारियल पानी लेना।

लौकी, खीरा, तौरी जैसी ठंडी सब्जियां, ताजे फल और खूब सारा पानी पीना फायदेमंद होता है। ये शरीर को ठंडा रखते हैं और नौतपा की तपिश से राहत देते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com