सत्तू को सुपर हेल्दी फूड माना जाता है। इसके सेवन से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। आप सत्तू से हेल्दी नमकीन शरबत बना सकते हैं। जानें रेसिपी और इसके फायदे-
सत्तू कैसे बनता है?
चने को अच्छे से भूनने के बाद पीसा जाता है। आप इसमें जौं भी मिक्स कर सकते हैं। तैयार आटे को सत्तू कहते हैं।
सत्तू से नमकीन शरबत कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सत्तू का आटा लेकर इसमें नींबू का रस, पुदीने का पेस्ट, काला नमक और बारीक कटा प्याज मिक्स करें। इसमें 1 गिलास ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
वेट लॉस करे
सत्तू का ये ड्रिंक पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है।
पेट के लिए
फाइबर से भरपूर सत्तू का नमकीन शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है। आप इसे रोज पी सकते हैं।
शरीर को ठंडक दे
गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने से आपका लू से बचाव होता है। साथ ही, यह पेट की जलन को कम करता है।
प्रोटीन दे
इसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है। इससे आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर में थकान दूर होती है।
एनर्जेटिक रखे
सत्तू का शरबत पीने से शरीर को दिनभर एक्टिव रखने में मदद मिलती है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।
इस शरबत से कई फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com