सर्दियों की दस्तक के साथ बाजारों में शकरकंदी बिकने लगी है। यह एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सर्दियों में आप रोजाना शकरकंद का सेवन कर सकते हैं या नहीं?
पोषक-तत्वों से भरपूर
शकरकंदी में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन-ए, सी, और बी6 पाया जाता है। साथ ही, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
रोजाना खा सकते हैं शकरकंदी?
जी हां, आप रोजाना शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। शकरकंदी खाने का बेस्ट समय सुबह होता है।
वेट लॉस में मिलेगी मदद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शकरकंद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से भी आप स्किन को बचा सकते हैं।
आंखों को होगा फायदा
शकरकंद में विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है। ये आंखों के लिए फायदेमंद है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है, जिससे स्ट्रेस कम किया जा सकता है। आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
डायबिटीज में खा सकते हैं शकरकंदी?
शकरकंद में फाइबर ज्यादा होता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।
शकरकंद खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com