सोयाबीन बड़ी एक हाई-प्रोटीन शाकाहारी विकल्प है। ये सोया बीजों से तेल निकालने के बाद बचे हिस्से से बनती है, जो मांस का हेल्दी विकल्प मानी जाती है। आजकल बाजार में नकली सोया बड़ी भी मिलती है जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
असली सोयाबीन बड़ी की पहचान
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा के अनुसार, असली सोया बड़ी उबालने पर फूलती है, स्पंजी बनती है और दबाने पर पानी छोड़ती है। इसका स्वाद हल्का और ग्रेवी में आसानी से नरम हो जाता है।
नकली सोया बड़ी के लक्षण
नकली सोया बड़ी में अजीब आटे जैसा स्वाद होता है। उबालने पर रंग छोड़ती है और फ्राई करने पर कड़क हो जाती है। फूलती नहीं और सख्त रहती है।
नकली सोया बड़ी के नुकसान
नकली बड़ी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है। इससे गैस, पेट दर्द, अपच और फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। यह कीड़े और इंफेक्शन का कारण बनती है।
बाजार की बड़ी से सावधान
खुले बाजार की बिना ब्रांड वाली सोया बड़ी से परहेज करें। अगर किसी ब्रांड से स्वास्थ्य में दिक्कत हो, तो उसका उपयोग तुरंत बंद करें।
घर पर बड़ी कैसे बनाएं?
सोया बीज रातभर भिगोएं, मसाले डाल मिक्स करें, पेस्ट बनाएं। छोटे-छोटे गोले बनाकर धूप में सुखाएं। सूखने पर स्टोर करें। स्वादिष्ट और सेहतमंद बड़ी तैयार।
होममेड बड़ी के फायदे
होममेड सोया बड़ी बिना मिलावट के होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और मसाले भरपूर होते हैं। यह पचने में आसान और स्वास्थ्यवर्धक होती है।
वजन घटाने में मददगार
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण होममेड सोया बड़ी पेट को भरे रखती है और फैट कम करने में मदद करती है। मेटाबॉलिज्म को भी सुधारती है।
एक दिन में 25-30 ग्राम से ज्यादा ना खाएं। ज्यादा सेवन से यूरिक एसिड और एस्ट्रोजन लेवल बढ़ सकता है, जिससे लिवर और जोड़ों को नुकसान हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com