रोजाना दाल खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
16 Feb 2025, 10:00 IST

रोज दाल खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही, एनर्जी बढ़ती है और हृदय स्वास्थ्य बना रहता है।

दाल खाने के फायदे

रोज दाल खाने से शरीर को आवश्यक प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

पेट की समस्याओं से राहत

दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे पेट फूलने की परेशानी नहीं होती।

हार्ट हेल्थ में सुधार

हार्ट के मरीजों के लिए दाल बेहद फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

कमजोरी होगी दूर

दाल शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायक होती है। इसके सेवन से थकान और सुस्ती दूर होती है, जिससे व्यक्ति दिनभर तरोताजा महसूस करता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

एनीमिया से राहत

आयरन से भरपूर दाल खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है, जिससे एनीमिया की समस्या नहीं होती और बाल झड़ने, कमजोरी तथा चक्कर आने जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।

संक्रमण से बचाव

दाल के नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए दाल का सेवन बेहद लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है और मां की सेहत भी ठीक रहती है।

वजन रहेगा कंट्रोल

दाल का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। खासकर, उन लोगों के लिए जो हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं।

दाल को कई तरह से पकाया जा सकता है। इसे सूप, खिचड़ी, पराठा स्टफिंग या सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com