गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जिसे आयुर्वेद में शरीर को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर की गर्मी को संतुलित रखता है और पाचन तंत्र को सुधारता है।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।
गोंद कतीरा के फायदे
गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे दूध या ठंडी चीजों के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।
गोंद कतीरा सेवन सीमित मात्रा में करें
अगर आप पहली बार गोंद कतीरा का सेवन कर रहे हैं, तो शुरुआत में कम मात्रा का सेवन करें ताकि आप इसके प्रभाव को समझ सकें और किसी भी असुविधा से बच सकें।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गोंद कतीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। मानसून में यह मुंहासों और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है।
पाचन में सुधार
आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन को कम करता है, जो मानसून में आमतौर पर बढ़ती हैं।
शरीर रहेगा हाइड्रेटेड
गोंद कतीरा का सेवन शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पानी की कमी से बचा जा सकता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
गोंद कतीरा के नुकसान
गोंद कतीरा के सेवन से कुछ नुकसान नहीं होते। लेकिन, ज्यादा सेवन करने से भूख में कमी या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गोंद कतीरा कब खाएं?
गोंद कतीरा का सेवन दिन में एक बार सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा सेवन से शरीर में अव्यवस्था पैदा हो सकती है, जिससे आपको असुविधा हो सकती है।
गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com