काबुली चने यानी चिकपी का सेवन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह खाने में टेस्टी होने के साथ सभी को काफी पसंद भी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चने का सलाद खाया है? आइए जानें चने का सलाद खाने से क्या फायदा होता है।
एनर्जी बूस्टर
चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और कार्ब्स होते है, जो शरीर की थकान दूर करने में मदद करता है। इसे खाने से लंबे टाइम तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
वजन घटाने में फायदेमंद
चने के सलाद में फाइबर भरपूर होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। इससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है और वेट बैलेंस होता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत करे
इस सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छा करता है। रोजाना इसे खाने से कब्ज और गैस की दिक्कत कम होती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
चने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ने देता है। इसका सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।
हेल्दी हार्ट
चने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इस सलाद को खाने से हार्ट को टेस्टी तरीके से हेल्दी रखा जा सकता है।
प्रोटीन से भरपूर
वेजिटेरियन लोगों के लिए चना एक रिच प्रोटीन सोर्स है। इसे खाने से मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है और शरीर अंदर से ताकतवर होता है।
स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
चने का सलाद स्किन को अंदर से नरिश करता है। इसमें मौजूद जिंक और विटामिन्स बालों को स्ट्रेंथ देते हैं और स्किन ग्लो बढ़ाते हैं।
चने का सलाद न सिर्फ टेस्टी बल्की बहुत हेल्दी फूल ऑप्शन है। इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com