डाइजेशन होगा मजबूत, फॉलो करें ये 6 टिप्स

By Deepak Kumar
22 May 2025, 12:30 IST

पाचन तंत्र शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। खराब डाइजेशन से गैस, कब्ज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पाचन को मजबूत बना सकते हैं।

डाइटीशियन से जानें

चलिए फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से जानते हैं 6 ऐसे टिप्स, जिससे पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है।

हेल्दी फैट्स का सेवन करें

ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स, सीड्स और मछली को डाइट में शामिल करें। ये पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं और आंतों को हेल्दी रखते हैं।

तनाव से बचें

ज्यादा तनाव से पेट की समस्याएं जैसे अल्सर, दस्त और कब्ज हो सकते हैं। ध्यान, योग और प्राणायाम से तनाव को कम करें और गट हेल्थ बेहतर बनाएं।

धीरे-धीरे और चबाकर खाएं

भोजन को चबाकर और शांति से खाएं। इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता और आंतें अच्छे से काम करती हैं। जल्दबाजी में खाना गट हेल्थ को खराब कर सकता है।

फाइबर से करें गट मजबूत

अपनी डाइट में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर शामिल करें। ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं, मल त्याग में मदद करते हैं और आंतों की सफाई कर गट को स्वस्थ बनाते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

फाइबर के साथ-साथ भरपूर पानी पीना जरूरी है। पानी आंतों को हाइड्रेट रखता है, मल त्याग को आसान बनाता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालकर गट को क्लीन करता है।

प्रोबायोटिक फूड्स लें

दही, छाछ, कांजी जैसे प्रोबायोटिक्स गट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं और गट की इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।

अगर पेट की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या एलर्जी हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com