तिल का तेल पीने से होते हैं ये 6 फायदे

By Lakshita Negi
02 Jun 2025, 13:30 IST

तिल का तेल न सिर्फ खाना पकाने के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसे पीने से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। आयुर्वेद में इसे बहुत फायदेमंद बताया गया है। आइए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा जी से जानें तिल का तेल पीने से क्या फायदे होते हैं।

डाइजेशन में मददगार

तिल का तेल पीने से आंतों को चिकनाहट मिलती है, जिससे कब्ज की दिक्कत से राहत मिलती है। यह डाइजेशन की प्रोसेस को सही रखता है और अपच से राहत दिलाता है।

हार्ट हेल्द रखे

इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स हार्ट को हेल्दी रखते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

शरीर की सूजन कम करे

तिल के तेल में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भरपूर होती हैं। यह जोड़ों के दर्द, सूजन व मसल्स की अकड़न से राहत देने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

तिल के तेल का नियमित सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इससे इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है, खासकर मौसम बदलते टाइम।

स्किन ग्लो बढ़ाए

तिल का तेल शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, जिससे स्किन पर निखार आता है। यह स्किन को हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखता है।

हड्डियों की मजबूती

तिल के तेल में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

कब और कैसे पिएं?

रोजाना सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच तिल का तेल पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

तिल का तेल सबके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन एलर्जी या हेल्थ प्रॉब्लम्स की दिक्कत में डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com