सफेद बालों को छुपाने के लिए केमिकल डाई नहीं, बल्कि मेहंदी एक सेफ और नैचुरल ऑप्शन है। इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाने से बाल और भी गहरे, काले और शाइनी बन सकते हैं।
मेहंदी में मिलाएं ये चीजें
हम आपको 5 ऐसी प्राकृतिक चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मेहंदी में मिलाकर सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला और चमकदार बनाया जा सकता है।
सरसों या नारियल तेल मिलाएं
50ml सरसों, नारियल या अरंडी के तेल में 2-3 चम्मच मेहंदी मिलाएं। इसे लोहे की कढ़ाई में गर्म करें जब तक काला न हो जाए। ठंडा होने पर लगाएं। यह बालों को पोषण और रंग देता है।
आंवला मिलाएं
2 चम्मच आंवला पाउडर या 2 पके आंवले मेहंदी में मिलाएं। पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं। यह बालों को मजबूती और गहराई से रंग देने में मदद करता है।
इंडिगो और कॉफी मिलाएं
2-3 चम्मच मेहंदी में बराबर इंडिगो और 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। गर्म पानी डालकर पेस्ट बनाएं। इससे बालों को नैचुरल काला और शाइनी टोन मिलता है।
केला मिलाएं
1 पका हुआ केला अच्छी तरह मसलें और उसमें 2-3 चम्मच मेहंदी मिलाएं। इसे बालों में लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। यह बालों को नमी देता है और रंग को गहरा बनाता है।
अंडा और नींबू मिलाएं
2-3 चम्मच मेहंदी में 1 अंडे का सफेद भाग और 2 चम्मच नींबू रस मिलाएं। बालों में लगाकर 4-5 घंटे छोड़ें। यह बालों को पोषण और नेचुरल चमक देता है।
मेहंदी से मिले कई लाभ
मेहंदी सिर्फ रंग नहीं देती, बल्कि डैंड्रफ, हेयर फॉल और डैमेज हेयर को भी ठीक करती है। यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देती है।
इन घरेलू नुस्खों को हफ्ते में 2-3 बार अपनाएं। हालांकि, इसके इस्तेमाल से पहले एक बार एक्सपर्ट या डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com