सुबह उठते ही पेट में अटका हुआ मल जाएगा निकल, करें ये 5 एक्सरसाइज

By Himadri Singh Hada
10 Jan 2025, 18:00 IST

अगर पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या रहती है, तो एक्सरसाइज करना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

पैदल चलना

रोजाना पैदल चलने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इससे कब्ज और पाचन समस्याएं भी कम होती हैं।

पाचन में सुधार

पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

क्रंच एक्सरसाइज

क्रंच एक्सरसाइज पेट साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन में सुधार होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

क्रंच एक्सरसाइज को वर्टिकल लेग क्रंच या रिवर्स क्रंच जैसे अलग-अलग रूपों में किया जा सकता है, जो पेट साफ करने में मदद करते हैं।

स्किपिंग रोप

रस्सी कूदना पेट साफ करने के लिए एक सरल और असरदार एक्सरसाइज है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है।

सिट अप एक्सरसाइज

सिट अप एक्सरसाइज पेट साफ करने के लिए बहुत प्रभावी होती है। यह गैस और कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कब्ज से राहत

सिट अप एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, जिससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं दूर होती हैं।

साइकलिंग

साइकलिंग एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे कब्ज और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

इन एक्सरसाइज को करने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com