पाद में आती है जबरदस्त बदबू? इन 4 देसी चीजों से मिलेगा आराम

By Himadri Singh Hada
10 Feb 2025, 10:30 IST

पेट में गैस और भारीपन की समस्या आम है। लेकिन, अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इस समस्या का समाधान आयुर्वेद में किया जा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा, पेट की गैस और भारीपन को कम करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं।

बदबूदार गैस का कारण

बदबूदार गैस और पेट में भारीपन के कारणों में असमय खाना, ऑयली-मसालेदार भोजन और पानी की कमी शामिल हैं, जिससे पाचन प्रणाली प्रभावित होती है और गैस बनती है।

प्राकृतिक उपाय

आयुर्वेद में पेट की गैस और भारीपन के लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जिनका नियमित रूप से पालन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है।

घरेलू नुस्खें

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्रभावी नुस्खा है, जिसमें इलायची, हींग, नींबू का रस और अदरक का रस शामिल हैं।

इलायची का सेवन

इलायची पेट के लिए एक प्राकृतिक पाचन एजेंट है, जो गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है और बदबूदार गैस को कंट्रोल करती है।

हींग का सेवन

हींग का सेवन पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह पेट में पाचक एंजाइम्स को बढ़ाता है, जिससे गैस की समस्या कम होती है।

नींबू का रस

नींबू के रस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं और पेट के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं।

अदरक का रस

अदरक के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और गैस को कम करते हैं और पेट में भारीपन की समस्या से राहत दिलाते हैं।

पेट को हल्का और हेल्दी रखने के लिए इस मिश्रण का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com