चूना स्लेक्ड लाइम में नेचुरल कैल्शियम मौजूद होता है, जिसे आयुर्वेद में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से हड्डियों को ताकत मिलती है और दर्द की दिक्कत कम होती है। लेकिन इसका सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें की चूने को किस तरह से इस्तेमाल करने से इससे हड्डियों को मजबूत करने का पूरा फायदा मिलेगा।
कैल्शियम के लिए चूना
चूना शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है, जिससे हड्डियां स्ट्रांग और हेल्दी बनी रहती हैं। चूना नेचुरली हड्डियों को मजबूती देता है और दर्द से आराम दिलाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस में चूना
चूना हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है, जिससे उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी और फ्रैक्चर की प्रॉब्लम भी कम होती है।
जोड़ों और घुटनों के दर्द के लिए चूना
गठिया और जोड़ों के दर्द में चूना इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे जोड़ों में चिकनाई बनी रहती है और दर्द व सूजन कम करने में मदद मिलती है।
फ्रैक्चर के लिए चूना
चूने का सेवन करने से फ्रैक्चर हड्डियों की रिकवरी जल्दी करने में मदद मिलती है जिससे चोट जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है और रीकवरी जल्दी होती है।
कैसे करें चूने का सेवन?
आयुर्वेद के अनुसार एक चुटकी चूने को पानी, दूध या घी में मिलाकर लेना चाहिए। इसे ज्यादा खाने से शरीर को फायदे के बजाए नुकसान हो सकता है, इसलिए सही मात्रा बहुत जरूरी है।
चूने का महत्व
चूने के साथ विटामिन D, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों को मिलाकर खाने से इसका असर ज्यादा हो जाता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती है।
चूना लेने में सावधानी और सही मात्रा
चूना बहुत असरदार होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें।
आप भी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चूने का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सही मात्रा में ही इसका फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com